Monday, October 19th, 2026

‘भेड़िया’ की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंचे वरुण और कृति


वरुण धवन और कृति सैनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग के लिए बुधवार को प्राइवेट जेट से अरुणाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। इस बात की जानकारी वरुण ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। अपनी इस पोस्ट में वरुण ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वरुण एक भेड़िए की तरह अवाज निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। कृति सैनन ने एक फोटो शेयर कर लिखा, भेड़िया अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है। फोटो में कृति, वरुण, अभिषेक बनर्जी और दिनेश विजन प्राइवेट जेट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। ‘भेड़िया’ एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसके प्रोड्यूसर दिनेश विजन कर रहे हैं, जबकि डायरेक्शन अमर कौशिक कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी। 21 फरवरी को वरुण ने मोशन वीडियो शेयर कर फिल्म का एलान किया था। वरुण ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, स्त्री जी और रूही जी को ‘भेड़िया’ का प्रणाम। इसके साथ उन्होंने इन दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट को टैग भी किया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय